Friday, February 13, 2026

गेवरा बस्ती में विकराल हुई पानी की समस्या

Must Read

गेवरा बस्ती में विकराल हुई पानी की समस्या

कोरबा। एसईसीएल के गेवरा बस्ती क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। नल से पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पा रहा है। वार्ड पार्षद ने नगर पालिका बांकी मोंगरा से टेंकर से जल आपूर्ति करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मांग के बाद टैंकर लाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वर्तमान में कुसमुंडा परियोजना के द्वारा समस्या बढऩे पर टैंकर से जल आपूर्ति की जाती है। जबकि पहले प्रतिदिन टैंकर से जल आपूर्ति होती थी। खदान क्षेत्र होने के कारण जल स्तर नीचे चला गया है। जिसके कारण हैंडपंप व कुएं से पानी नहीं निकलता। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुलभ बनाए जाने की जरूरत है। ग्रामीण जनों को पर्याप्त पानी नही मिलने के कारण परेशानी हो रही है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This