Wednesday, February 11, 2026

गेवरा स्टेडियम की हालत जर्जर, मंडरा रहा हादसे का खतरा

Must Read

गेवरा स्टेडियम की हालत जर्जर, मंडरा रहा हादसे का खतरा

कोरबा। एसईसीएल गेवरा एरिया कंपनी की मेगा परियोजना में शामिल है। यहां कंपनी द्वारा रहवासी कॉलोनी व उनके लिए खेल मैदान बनाया गया है। रखरखाव के अभाव में यह स्टेडियम अब जर्जर हो रहा है। स्थिति यह है कि स्टेडियम कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। कंपनी द्वारा स्टेडियम के जीर्णोद्धार की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से अब यह शाम ढलते ही सामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। जिले के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के गेवरा स्टेडियम की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पिल्लर की भार वहन क्षमता भी समाप्त होते नजर आ रही है। पवैलियन के ऊपर बॉन्ड्री फेंसिंग भी टूट चुकी है और पवैलियन कभी भी ढह सकता है। जिससे दुर्घटना हो सकती है। स्टेडियम के चारों ओर लगे बिजली के पोल में लगे बल्ब को जलाया नहीं जाता। जिसके कारण रात्रि के समय अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व वहां पर नशा करते है। जिस पर पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This