Friday, February 27, 2026

गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, कटघोरा बिलासपुर नेशनल हाईवे में फिर हुआ हादसा

Must Read

गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, कटघोरा बिलासपुर नेशनल हाईवे में फिर हुआ हादसा

कोरबा । जिले में सड़क हादसों का क्रम लगातार जारी है। कटघोरा बिलासपुर नेशनल हाईवे में गैस सिलेंडर लोड ट्रक के चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हुए हैं। मृतक साथियों के साथ रकम आहरण करने बैंक आया हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचे वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।घटना पाली थानांतर्गत घुईचुआं के समीप घटित हुई। जानकारी मिली है कि जटगा नवापारा में बाबूलाल निवास करता था। वह सुरका सपलवा में रहने वाले किताब सिंह और कारीमाटी निवासी रागी कुमार के साथ रकम आहरण करने पाली आया था । वे तीनों पाली में काम निपटाकर जटगा चले गए, जहां से पुन: पाली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से भरे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलके 7132 के चालक ने एचएफ डीलक्स बाइक को ठोकर मार दिया । ट्रक की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठे किताब सिंह और रागी कुमार छिटक कर दूर जा गिरे , जबकि बाबूलाल पहिया के नीचे आ गया। घटना में मौके पर ही बाबूलाल की मौत हो गई । सूचना मिलते ही पाली पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने मामूली रूप से घायल दोनों ग्रामीणों को अस्पताल रवाना कर दिया । मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This