गोढ़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना नवीन इकाई में पहुंचे जिला संगठक, एनएसएस के लक्ष्य व उद्देश्य को जीवन में आत्मसात करने की दी प्रेरणा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना नवीन इकाई में जिला संगठक प्रोफेसर वाई के तिवारी पहुंचे । स्वयंसेवकों का अभीमुखीकरण और मेरी माटी मेरा देश, वसुधा का संवर्धन, वीरों का अभिनंदन अमृत कलश यात्रा में जिला संगठक के द्वारा पंच प्रण प्रतिज्ञा एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अपने घरों से ले गए मिट्टी को अमृत कलश में एकत्रित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत युग पुरुष युवाओं प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पूजन माल्यार्पण से किया गया । स्वयं सेवको ने जिला संगठन का स्वागत कदम पौधा भेंट (एक कदम स्वच्छता की ओर)कर एवं शिक्षकों ने त्रिवेणी, जामुन पौधे और कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र साहू ने अंगवस्त्र भेंट करआत्मीय स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के व्यायाम अनुदेशक देवेंद्र सिंह राजपूत ने हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब एक दिन गीत प्रस्तुत किए गए। नवीन इकाई में स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण प्रेरणा गीत विशेष शिविर , सात दिवसीय विशेष शिविर नियमित गतिविधि की विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य उद्देश्य को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दिया और कहा कि समाज में अपनी भूमिका समाज सेवा के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व का विकास करें और अध्ययनरत रहते हुए अपनी परंपरा लोक संस्कृति लोकगीत लोक नृत्य से जुड़े और जाने, आह्वान किया गया साथ ही गीत आराम हराम है कम करो कम करो यह नया पैगाम है काम करो काम करो प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन मुस्कान पटेल, चंद्र प्रकाश पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए स्वयंसेवक रवि कुमार, अमन कुर्रे, रवि महिलांगे, कुणाल, सूर्यकुमार, रीमा महिलांगे, सबीना, श्वेता, रागनी महंत, स्नेहा, वसुंधरा दुबे, मगजी, भगत, पूजा नवरंग करीना कुर्रे का विशेष योगदान रहा । प्राचार्य रिनी दुबे, शिक्षक एस एस बर्मन रामप्रसाद सिदार प्रधान पाठक एस आर खरे, राजकुमार साहू, प्रवीण चौबे, देवेंद्र सिंह राजपूत, चैन सिंह, उदय, कमलेश बुधवारी का विशेष योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र साहू ने दी है।
![]()

