ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा से शुरू हो जाएगा परीक्षाओं का दौर, तीन महीने बाद और नए साल में भर्ती के लिए पहली परीक्षा होगी आयोजित

Must Read

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा से शुरू हो जाएगा परीक्षाओं का दौर, तीन महीने बाद और नए साल में भर्ती के लिए पहली परीक्षा होगी आयोजित

कोरबा। अगले महीने से राज्य में परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। फरवरी में हर संडे एग्जाम होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड में सहायक संचालक, सचिव सीनियर और सचिव जूनियर के भर्ती के लिए परीक्षा होगी। इसके 30 पदों पर एक लाख अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। इसी तरह पीएससी से स्टेट सिविल सर्विस का प्रीलिम्स भी अगले महीने ही होगा। पिछले साल 29 अक्टूबर को अपेक्स बैंक भर्ती के लिए आखिरी परीक्षा हुई थी। जनवरी में व्यापमं से कोई एग्जाम नहीं है। इस तरह से तीन महीने बाद और नए साल में भर्ती के लिए पहली परीक्षा आयोजित की जाएगी।
फरवरी के पहले संडे यानी 4 तारीख को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ) से भर्ती परीक्षा की शुरुआत होगी। 305 पदों के लिए व्यापमं को 25 हजार से अधिक फार्म मिले हैं। 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) से राज्य सेवा परीक्षा-2023 के लिए प्रीलिम्स होगी। इस परीक्षा के लिए 1 लाख 58 हजार आवेदन मिले हैं। इसी तरह सर्वेयर व अनुरेखक की परीक्षा 18 फरवरी को होगी। सर्वेयर के 78 पदों के लिए 24 हजार और अनुरेखक के 8 पदों के लिए 26 हजार अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। फरवरी के आखिरी संडे यानी 25 फरवरी को मंडी बोर्ड में भर्ती के लिए व्यापमं से परीक्षा ली जाएगी। इनमें सहायक संचालक के 2, सचिव वरिष्ठ के 10 और सचिव कनिष्ठ के 18 पद शामिल हैं। पावर कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर (एई) व जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा 3 मार्च को होगी। व्यापमं से इसकी तारीख भी तय की जा चुकी है। असिस्टेंट इंजीनियर के 52 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं को 26 हजार आवेदन मिले हैं। इसी तरह जूनियर इंजीनियर के 377 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 46 हजार आवेदन मिले हैं। तीन मार्च को पहली पाली में जेई और द्वितीय पाली में एई की परीक्षा होगी। इसके लिए राज्य के 8 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, एग्रीकल्चर, बीएड, डीएलएड जैसे कोर्स में दाखिले के लिए व्यापमं से प्रवेश परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से अगले कैलेंडर जारी होने की संभावना है।इसमें यह पता चलेगा कि कौन सी परीक्षा कब होगी। परीक्षाओं के लिए आवेदन कब से किए जा सकेंगे। पिछली बार आरक्षण विवाद की वजह से आवेदन में देरी हुई थी। लेकिन इस बार आवेदन की प्रक्रिया मार्च से शुरू होने की संभावना है। व्यापमं की ओर से अन्य कोर्स के साथ ही बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This