Saturday, February 14, 2026

ग्रामीणों ने बैठक कर लिया शराब बंदी का निर्णय

Must Read

ग्रामीणों ने बैठक कर लिया शराब बंदी का निर्णय

कोरबा। विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत भावर के अश्रित ग्राम सीपत में ग्रामीणों ने बैठक कर शराब बंदी का निर्णय लिया है। गांव में शराब बनाने पर 10 हजार व शराब पीकर घूमते हुए अभद्र व्यवहार करने पर 5000 रुपए जुर्माना लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बीर सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रहलाद सिंह, आनंद दास, कंवल दीवान, सुक्लाल सिंह, घासी सिंह, बुधवार सिंह, समार सिंह, दिलीप सिंह, परमेश्वर पटेल, दिलमोहन गुरुजी, डाकेश सिंह, सरजाल, धरम सिंह, चंदन सिंह, संतन दास आदि उपस्थित थे।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This