Saturday, February 14, 2026

ग्रेच्युटी 20 लाख से 25 लाख रुपए तक करने का उठा मुद्दा, कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की हुई बैठक

Must Read

ग्रेच्युटी 20 लाख से 25 लाख रुपए तक करने का उठा मुद्दा, कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की हुई बैठक

कोरबा। मंगलवार को कोलकाता स्थित मुख्यालय में कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन पीएम प्रसाद ने की। बैठक में एजेंडे के तहत उत्पादन, उत्पादकता, वसूली, कोयले की गुणवत्ता, संसाधनों की उपयोगिता, खर्च और लाभ आदि विषयों की प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई। प्रबंधन ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।बैठक में एटक नेता रमेंद्र कुमार ने रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डर्स के कॅरियर ग्रोथ का मुद्दा उठाया। इस पर प्रबंधन ने कहा कि मामले को देख रहे हैं। ग्रेच्युटी 20 लाख से 25 लाख रुपए तक करने, दुर्घटना अनुकंपा राशि 15 से 25 लाख रुपए किए जाने की मांग उठाई गई।बैठक में मेडिकल अनफिट का भी मुद्दा उठाया गया। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रबंधन ने कहा कि इस संदर्भ में संसद को जवाब भेजा गया है।बैठक में प्रबंधन की ओर निदेशक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) विनय रंजन, निदेशक मार्केटिंग, निदेशक बिजनेस डेवेलपमेंट, निदेशक वित्त, निदेशक तकनीक, ईडी कॉर्डिनेशन, जीएम एडमिनिस्ट्रेशन, जीएम (ई-टी) की उपस्थिति रही।श्रमिक संगठनों की ओर से रमेंद्र कुमार (एटक), नाथूलाल पांडेय (एचएमएस), के. लक्ष्मा रेड्डी (बीएमएस), डीडी रामनंदन (सीटू) और सीएमओएआई से सर्वेश सिंह सम्मिलित हुए। अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी वर्चुअल माध्यम से मीटिंग में जुड़े।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This