Thursday, February 26, 2026

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Must Read

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। शहर में युवकों की तत्परता व साहस की वजह से बड़ी अनहोनी टल गई। दरअसल चलती कार में अचानक आग लग गई। किसी तरह चालक ने कूदकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। यह आग आसपास फैलती, इससे पहले युवकों ने आग पर काबू पा लिया। घटना रविवार की रात पुरानी बस्ती चित्रा टॉकिज के सामने घटित हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक कार में सवार होकर बस्ती की ओर जा रहा था। इसी दौरान युवक को कार के इंजन से धुआं निकलते दिखाई दी, वह कुछ समझ पाता, इससे पहले कार से आग की लपटें निकलने लगी। घटना की वजइ इंजन में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This