Sunday, February 15, 2026

चलती मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा हुआ डिरेल

Must Read

चलती मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा हुआ डिरेल

कोरबा। एसईसीएल दीपका साइडिंग में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 3 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर जा रही मालगाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं हादसे के बाद रेलवे ट्रैक भी जाम हो गया, जिससे कोयला परिवहन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन और कोरबा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।टीम मामले की जांच में जुट गई है। इसके अलावा रेलवे की आरडी टीम भी मौके पर पहुंची और मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि एसईसीएल का रेलवे ट्रैक ओपन था और किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ओपन फाटक होने के चलते भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस घटना ने एसईसीएल दीपका प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This