चुनाव तिथि की घोषण के बाद नगर निगम ने हटाए राजनीतिक बैनर पोस्टर, जिले में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई शुरू

कोरबा। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग ने तिथि की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगी, वही 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव तिथि घोषणा के बाद नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा शहर में लगे बैनर पोस्टर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनावी तिथि ऐलान होने के पहले ही मुख्य निर्वाचन आयोग ने एहतियातन सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देशित कर दिया था कि चुनाव घोषणा होने के बाद किसी भी राजनीतिक नेताओं के बैनर पोस्टर जो लगे है उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा किसी भी योजनाओं को लेकर सत्ताधारी दल द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर भी हटाए जाएंगे। शहर के बुधवारी चौक, निहारिका क्षेत्र में लगे बैनर पोस्टर को नगर निगम द्वारा हटाने की कार्रवाई की जा रही है और शहर में लगाए गए होर्डिंग्स को नगर निगम द्वारा जप्त करते हुए गाड़ियों में भर कर ले जाया जा रहा है।इसी निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम कोरबा में यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने प्रत्यासी द्वारा प्रचार प्रसार के पूर्व अनुमति लेने और खर्च के ब्यौरा देने कहा है।चुनाव आयोग द्वारा आज विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता हो गया। इसके साथ ही कोरबा में प्रशासन भी एक्शन में आ गया। जिसका नजारा दोपहर में दिखा। निकाय की टीम सरकारी खंभे भवन समेत अन्य जगह लगे होर्डिंग और फ्लेक्स उतार कर जप्त करने लगी। शहर में नगर निगम की अलग-अलग टीम राजनैतिक पार्टी के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगाए गए होर्डिंग और फ्लैक्स को उतारने और जप्त करने लगी है। लोग इस दौरान कार्यवाही को देखते हुए चर्चा कर रहे कि अब आचार संहिता लग गया है किसी राजनीति पार्टी और नेताओं का नहीं चलेगा। दूसरी और पुलिस भी चेकिंग में जुट गई है। आज शाम से शहर के प्रमुख सड़कों के अलावा जिले की सरहदों पर भी ताबड़तोड़ चेकिंग शुरू हो जाएगी।
![]()

