Monday, February 16, 2026

चोरों ने मकान से नगदी व जेवर किया पार

Must Read

चोरों ने मकान से नगदी व जेवर किया पार

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। बालकोनगर क्षेत्र के परसाभाठा स्थित मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से 25 हजार रुपए नकद और सोने व चांदी के जेवर चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि परसाभाठा के सरकारी स्कूल के पास बृजकेश्वर सिंह कंवर का मकान है। वह दो दिन पहले मकान में ताला लगाकर गृह ग्राम पचपेड़ी गया था। रविवार सुबह जब वापस परसाभाठा मकान पहुंचा। मकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 25 हजार रुपए नकदी, झुमका, बाला सहित अन्य सामान नहीं थे। चोरी हुए सामानों की कीमत नकदी सहित 50 हजार रुपए बताया जा रहा है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This