Thursday, February 26, 2026

चोरों ने मोबाइल दुकान को बनाया निशान

Must Read

चोरों ने मोबाइल दुकान को बनाया निशान

कोरबा। शहर में एक बार फिर चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। चोरों ने अब दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ठंड की दस्तक के साथ ही चोर सक्रिय हो जाते हैं। सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कुछ इसी तरह की घटना बुधवारी क्षेत्र में सामने आई है, जहां चोरों ने मोबाइल दुकानों को निशाने में लिया है।सीएसईबी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बुधवारी बाजार की तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया ।अतुल मोबाइल से लगभग 50000 का स्मार्ट वॉच और मोबाइल चोर ले भागे हैं। चोर सीसीटीवी कैमरे के लिए लगाए गए डीबीआर से हार्ड डिक्स भी ले गए हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों के विषय में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This