छत से गिरकर मजदूर हुआ घायल

Must Read

छत से गिरकर मजदूर हुआ घायल

कोरबा 7 फैक्ट्री की छत पर लगे पुराने सीट को बदलते समय एक मजदूर नीचे जमीन पर गिर गया। इस दुर्घटना के दौरान सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बिलाईगढ़ के छुहियापारा निवासी गोपाल प्रसाद रात्रे (40) अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ शहर के इंडस्टीयल एरिया के पास मकान बनाकर निवासरत था। रोजी-मजदूरी कर परिवार चलाने वाला गोपाल प्रसाद इंडस्ट्रीयल एरिया के एक फैक्ट्री के छत पर लगे सीट बदलने के लिए अपने साथी मजदूर के साथ पहुंचा था। छत पर चढक़र सीट बदलते समय एकाएक मजदूर गोपाल प्रसाद असंतुलित होकर नीचे गिरा। फैक्ट्री संचालक व अन्य मजदूरों ने गोपाल प्रसाद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This