छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में फहराया गया तिरंगा
कोरबा। छत्तीसगढ़ पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। स्काउट्स गाईड के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। सीआईएसएफ के जवानों के पीछे परेड की अनुशासित प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दीपका एसईसीएल के मुखिया द्वारा ईनाम स्कूली बच्चों को दिया गया। ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि अमित कुमार गुप्ता, किरण गुप्ता, विद्यालय संचालिका मनोरा लकड़ा, बीआर लकड़ा, सालेन खलखो, प्राचार्य एसआर अमित, उप प्राचार्य एसके कैवत्र्य, हेडमास्टर परमजीत भामरा, को-आर्डिनेटर नवीन लकरा सहित अन्य उपस्थित थे। बच्चों को प्रमाण पत्र का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।
![]()

