Monday, January 26, 2026

छह महिलाओं ने मिलकर एक को पीटा

Must Read

छह महिलाओं ने मिलकर एक को पीटा

कोरबा। सौतन बोलने से मना करने पर 6 महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 महिलाओं पर अपराध दर्ज किया है। इसमें देवतीन कंवर, पाचोबाई कंवर, रमीलो बाई, बुधवारा बाई, संतोषी बाई और रामबाई शामिल हैं। सभी करतला थाना क्षेत्र के गांव बताती की रहने वाली हैं। यहां रहने वाली रमशीला बाई की शादी रायगढ़ साजापानी में रहने वाले मंगलू कंवर से हुई थी। पति की मौत के बाद रमशीला अपने भाई के पास करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बताती में रहती है। गांव की ही कुछ महिलाएं रमशीला को सौतन बोलकर प्रताडि़त करती थी। इसमें देवतीन बाई भी शामिल है। सौतन बोलने से रमशीला बाई ने देवतीन को मना किया। इसे लेकर विवाद हुआ। देवतीन ने गांव में रहने वाली पांच अन्य महिलाओं को बुलाया और सभी ने मिलकर रमशीला से मारपीट किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Latest News

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :- 

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :-  विनीत-         ...

More Articles Like This