छाता जंगल में ही जमा है दंतैल, कांवरियों की सुरक्षा को लेकर अभियान रोका
कोरबा। खिसोरा के बीच छाता जंगल में जंगली हाथी अब भी मौजूद है। वह दिन के समय जंगल में ही रह रहा है। रविवार को कुमकी हाथी सुबह 6.30बजे ही पंतोरा के फॉरेस्ट ऑफिस से छाता जंगल पहुंचा और अपने मिशन पर लग गया। जब जंगली हाथी की नजर कुमकी हाथी पर पड़ी तो वह उससे दूर भागने लगा और ऐसा घंटों तक चलता रहा। सफलता नहीं मिलने पर कुमकी हाथी दोपहर 1.30 बजे वापस पंतोरा के फॉरेस्ट ऑफिस आ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रात होते ही जंगली हाथी सडक़ के पास आ जा रहा है। लगातार दो दिनों से ऐसी हीस्थिति है। जंगल से जुड़े आस-पास के सभी गांवों में शाम और रात को मुनादी भी कराई जा रही है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। सोमवार को कांवरियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग सिर्फ हाथियों पर नजर रखेगा। सोमवार को हाथी को रेस्क्यू करने की दिशा में अभियान नहीं चलाया जाएगा।
![]()

