Thursday, February 5, 2026

छात्र की पिटाई, वीडियो वायरल

Must Read

छात्र की पिटाई, वीडियो वायरल

कोरबा। जिले में एक स्कूल के 10वीं के स्टूडेंट की तीन-चार छात्रों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि फैमिली पर किए कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। वहां मौजूद लड़कों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि 4 से 5 लड़के एक छात्र को लात-घूसों से पीट रहे हैं। इसके बाद लड़के छात्र पर थप्पड़ पे थप्पड़ बरसा रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मारपीट करने वाले लड़कों की पहचान में जुटी है। यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड इलाके की है।जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर स्कूल की छुटटी के बाद 10वीं का छात्र हेलीपेड के पास पहुंचा। वहां दूसरे स्कूल के तीन-चार छात्रों ने उसे घेर लिया। सभी ने उसे सॉरी बोलने को कहा, फिर उससे मारपीट करने लगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूली लड़के उससे सॉरी बोलने के बोल रहे हैं। फिर एक के बाद एक थप्पड़ मारे जा रहे हैं।मारपीट का कारण पीड़ित छात्र द्वारा दूसरे छात्र के परिवार पर की गई टिप्पणी बताई जा रही है। इसके बाद दूसरे लड़कों ने बीच-बचाव कर छात्रों को अलग किया। इस दौरान छात्र को चोटें आई हैं।
बॉक्स
5 दिन पहले छात्र पर हुआ था ब्लेड से हमला
हेलीपेड क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार स्कूली छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी भी दी थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 5 दिन पहले भी एक स्कूली छात्र ने अपने साथी पर ब्लेड से हमला किया था। उस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर नाबालिग को पकड़ा था। अब इस नए मामले में पुलिस वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान कर रही है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This