Monday, February 2, 2026

छाल रेंज से एक और दंतैल की चचिया में हुई एंट्री, बाड़ी की सब्जी फसल को किया चौपट

Must Read

कोरबा। जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन मंडल कोरबा में हाथियों की संख्या 27 हो गई है। बुधवार रात धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज से एक और दंतैल पहुंचा है। झुंड से अलग होकर घूम रहे दंतैल ने चचिया में किसान की बाड़ी की सब्जी फसल को चौपट कर दिया। इसके बाद बोर पाइप को भी तोड़ दिया। वन विभाग की टीम आसपास गांवों में सतर्क कर रही है। पसरखेत रेंज में 14 हाथी घूम रहे हैं। इसी झुंड से अलग होकर दंतैल हाथी कुमुरा रेंज के चचिया पहुंच गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क किया है। दंतैल हाथी भोजन की तलाश में बाड़ी में घुस रहे हैं। ग्रामीणों को रात के समय बाड़ी में नहीं रहने कहा गया है। करतला रेंज में घूम रहे हाथी अभी शांत हैं। चिकनीपाली में 11 हाथी लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। हाथियों के झुंड में दो बच्चे भी हैं। इसी तरह केराकछार में एक दंतैल हाथी घूम रहा है, जो छाल रेंज से पहुंचा है। सबसे अधिक खतरा अकेले घूम रहे हाथियों से है। एसडीओ एसके सोनी ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए अलग-अलग टीम लगाई गई है। लोगों को भी जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

Loading

Latest News

More Articles Like This