छुरी क्षेत्र में 100 कम्बल का वितरण
कोरबा। श्री सप्तदेव मंदिर के द्वारा गरीब एवं असहायों को ठण्ड से राहत दिलाने छुरी क्षेत्र में लगभग 100 कम्बल का वितरण किया गया। कोरबा के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मोदी एवं चैतन्य मोदी के द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस हेतु छुरी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष पंजवानी अपने अन्य सहयोगियों के साथ अशोक मोदी से संपर्क करके कम्बल एकत्रित कर छुरी क्षेत्र में इसका वितरण किया। छुरी क्षेत्र में इस कार्य की लोगो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
![]()




























