Thursday, January 22, 2026

छुही खदान में दबकर महिला की मौत

Must Read

छुही खदान में दबकर महिला की मौत

कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में एक महिला की दबने से मौत हो गई। यहां दो महिलाएं अपने घर की पुताई करने के लिए पास की छुही खदान में छुही निकालने गई हुई थीं। इसी दौरान छुही खदान भर भराकर सीधे एक महिला के ऊपर आ गिरी, जिससे महिला दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला बाल-बाल बच गई। मृतक महिला की पहचान उत्तरा बाई राठिया (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम चिर्रा की निवासी थीं। वह अपने पति हरिहर सिंह राठिया के साथ रहती थीं। घटना के समय वह अपनी एक परिचित महिला रजती बाई महंत के साथ छुही निकालने गई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर उत्तरा बाई के शव को बाहर निकाला। मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Latest News

मेडिकेयर स्कीम से अफसर-कर्मियों के इलाज में रिस्क कवर का अंतर, अफसरों के लिए सालाना 25 लाख तो कर्मियों को मिल रहा 8 लाख...

कोरबा। कोल इंडिया की सहयोगी कंपनियों से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दिलाने कंट्रीब्यूटरी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर...

More Articles Like This