Saturday, February 28, 2026

जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Must Read

जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकबहरी के जंगल में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव झाडिय़ों के बीच पड़ा हुआ मिला, जबकि आसपास व्यक्ति के कपड़े और लाठी भी बरामद की गई हैं। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। डायल 112 की टीम से आरक्षक हिमाचल कंवर और चालक सत्येंद्र गेंदले भी मौके पर पहुंचे। वहीं बालको पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच जारी है। पुलिस अब मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This