Saturday, February 21, 2026

जन और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर शराब दुकान का संचालन, लोग पूछ रहे पुराना बस स्टैंड में आखिर कब मिलेगी राहत

Must Read

कोरबा। कोरबा के हृदय स्थल पुराना कोरबा में मुख्य मार्ग में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान परेशानी का कारण लगातार बना हुआ है। यहां के लोग दुकान खुलने से लेकर बंद होने तक लगने वाले शराबियों के जमघट के कारण जहां परेशान हो रहे हैं वही हर समय किसी न किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। शहर की शांति व्यवस्था पहले से ही सूखे और सूंघने वाले नशे के कारण खराब होती रही है और अब बीच शहर पर खुली शराब दुकान इस समस्या को और भी बढ़ा रही है। आए दिन छुटपुट मारपीट, वाद-विवाद और गाली-गलौज की घटना से लोग परेशान हो गए हैं। निवासरत लोगों के साथ-साथ यहां के व्यापारियों का भी अमन-चैन छिन गया है। इस शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में ही गौरीशंकर मंदिर, श्री पंचदेव मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर भी स्थित है। इन मंदिरों व स्कूल में आने वाले लोगों सहित आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी असहजता का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों की निगाहें अपने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की ओर टिकी हुई हैं कि आखिर उनकी गुहार पर कब सुनवाई होगी और कब यहां से इस सिरदर्द शराब दुकान को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा?

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This