Wednesday, February 11, 2026

जमीन पर विद्युत ट्रांसफॉर्मर रखकर बिजली आपूर्ति, करंट की चपेट में आने का बना हुआ है खतरा

Must Read

जमीन पर विद्युत ट्रांसफॉर्मर रखकर बिजली आपूर्ति, करंट की चपेट में आने का बना हुआ है खतरा

कोरबा। बिजली विभाग की लापरवाही आम लोगों को भारी पड़ सकती है। वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में जमीन पर ही 200 केवी के ट्रांसफार्मर को रखकर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जमीन पर रखे गए ट्रांसफार्मर से ही पूरे वार्ड में बिजली की सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सघन आबादी होने के कारण कोई भी व्यक्ति गलती से ट्रांसफार्मर के पास चला जाए तो दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ट्रांसफार्मर वाले स्थान से अक्सर लोगों का आवागमन होता है। मवेशियों का भी जमावड़ा लगा रहता है। बच्चे भी अगल-बगल में खेलते रहते हैं। ऐसी स्थिति में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। जानकारी के मुताबिक एक माह पूर्व इस क्षेत्र में लगे 100 केवी के ट्रांसफार्मर को बदलकर 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन ट्रांसफार्मर लगाते समय सुरक्षा का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया और ट्रांसफार्मर को जमीन पर ही रख दिया गया है। ट्रांसफार्मर के ठीक ऊपर हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित हो रही है। जिस जगह पर ट्रांसफार्मर रखा गया है वह कॉलोनी के बीचो-बीच स्थित है। विभाग की इस लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना एवं जनहानि हो सकती है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This