Sunday, February 15, 2026

जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला

Must Read

जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला

कोरबा। कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरमिना नवापारा में जमीन के विवाद को लेकर कांग्रेस नेता के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें कांग्रेस नेता घायल हो गया। घटना बीते रविवार को सुबह करीब 8 बजे है। सिरमिना निवासी अमृतलाल पिता स्व रामबरन ताम्रकार 66 वर्ष जब अपने निजी खाते की भूमि की जोताई करने गए थे, तभी घात लगाए नवापारा निवासी परदेशी पिता रामा राऊत ने अमृत ताम्रकार को गालियां एवं जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि तुम खेत को जमालू राऊत को क्यों अधिया में दे दिए हो। यह कह कर डंडा से उसके सिर पर व बायां हाथ में जानलेवा डंडे से वार कर दिया। घटना स्थल पर उपस्थित दीनदयाल रावत एवं अमृतलाल ताम्रकार के पुत्र मुकेश ताम्रकार ने बीच बचाव किया जिससे डंडे के वार से सिर में गंभीर चोट आने से लहुलुहान हो गया और हाथ में डंडे के वार से उंगली व गदेली में गंभीर चोटें आई हैं। तत्पश्चात तत्काल इस घटना की सूचना घायल अमृतलाल ने स्थानीय पुलिस चौकी में दर्ज कराया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया, जहां से घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रिफर किया गया।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This