Thursday, January 22, 2026

जर्जर मार्ग पर हादसे का खतरा, नहीं किया जा रहा सुधार, स्थानीय ग्रामीणों ने की तत्काल सुधार की मांग

Must Read

जर्जर मार्ग पर हादसे का खतरा, नहीं किया जा रहा सुधार, स्थानीय ग्रामीणों ने की तत्काल सुधार की मांग

 

कोरबा। पाली से दीपका मार्ग पर धौराभाठा के पास स्थित पुल मार्ग जर्जर हो गया है। इससे पुल पर दुर्घटनाएं हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी तत्काल मरम्मत की मांग की है। पाली- दीपका मार्ग सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। इससे होकर कोयला परिवहन होता है। धौराभाठा के पास सडक़ पर बना पुल जर्जर हो गया है। रोड से डामर की परत उखड़ गई है। आसपास बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस कारण आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। दिन के समय सफर कट जाता है, लेकिन रात के अंधेरे में आवागमन खतरनाक हो जाता है। बरसात के दिनों में तो गड्ढे में पानी भरा होने के कारण इसकी गहराई और चौड़ाई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे वाहन फंस जाते हैं या अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। विशेष कर छोटे, दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुल की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एक तरफ का पूरा रेलिंग टूट गया है। दो दिन पूर्व की बाढ़ में पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। पानी उतरने के बाद अब पुल के और बड़े- बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देरी किए मरम्मत की मांग की है। वहीं पाली दीपका मुख्य मार्ग पर माखनपुर एवं भीमसेनिया के बीच दो ब्रेकर जो पूर्व में बनाए गए थे, अब टूट गए हैं। दुर्घटना के लिहाज से दोनों स्थान खतरनाक हो गया है। माखनपुर के टूटी सडक़ पर एक माह पूर्व ग्राम ग्राम धौराभाठा गोकनई के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई थी।

Loading

Latest News

स्पीड ब्रेकर से बढ़ी समस्या, हटाने की मांग, बिना किसी आधिकारिक अनुमति के बना दिया है ब्रेकर

कोरबा। शहर के वाल्मीकि अंबेडकर आवास वार्ड क्रमांक 14 में बिना किसी आधिकारिक अनुमति के बनाए गए स्पीड ब्रेकर...

More Articles Like This