जलाराम बापा की मनाई गई जयंती, निकली शोभायात्रा

Must Read

जलाराम बापा की मनाई गई जयंती, निकली शोभायात्रा

कोरबा। श्री जलाराम सेवा समिति द्वारा जलाराम मंदिर में संत श्री जलाराम बापा का जयंती उत्सव 19 नवंबर को धूमधाम से मनाया गया।रविवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में विराजित श्री विग्रहो का वस्त्र बदला गया जिसके दाता स्व. निर्मणा बेन जयंती भाई पटेल अग्रसेन मार्ग कोरबा रहे। सुबह 9.30 बजे जलाराम बापा का अभिषेक पूजन, अखंड दीप प्रागट्य किया गया। दोपहर में शोभायात्रा पचाण भाई शामजी भाई पटेल व नानजी भाई शामजी भाई पटेल डीवी प्रोजेक्ट लि. सीतामढ़ी के निवास स्थान से डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर तक निकाली गई। शोभा यात्रा में समाज के लोग झूमते-नाचते रहे और भक्ति गीतों का आनंद भी लिया।इसके पश्चात संयुक्त सभा, वार्षिक आय-व्यय की प्रस्तुति के बाद दाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शाम को दैनिक पूजा-आरती पश्चात जलाराम बापा की महाआरती हुई। आरती उपरांत महाप्रसाद भंडारा भी आयोजित हुआ। महाप्रसाद भंडारा के दाता पीयूष भाई नितिन भाई राठौड़ व कल्पेश भाई नितिन भाई राठौड़ (पीयूष सीट मेकर्स) थे। शोभा यात्रा सहित सभी आयोजनों में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This