Monday, February 23, 2026

जाम से निपटने ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

Must Read

जाम से निपटने ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

कोरबा। शाम होते ही शहर के पॉम मॉल में लग रहे जाम की स्थिति से निपटने के लिए फिर यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनो को क्रेन से उठाकर जब्त किया गया है। बता दें कि सड़क लोगों के आने-जाने के लिए है न कि गाड़ियां खड़ी कर राहगीरों की मुसीबत बढ़ाने या सामान रखकर कारोबार के लिए। यह बात कहते-कहते पुलिस-प्रशासन थक गई, पर लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में यातायात पुलिस की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर कार्यवाही का डंडा लेकर सड़क व्यवस्था के सुधार अभियान में उतरी। यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने शहर में निकली यातायात पुलिस ने मुख्य मार्ग के पॉम मॉल के समीप एक दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की है। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग मे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों के पहिए लॉक किए गए और उनसे जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को 1 दिन के भीतर ही शहर के अलग-अलग स्थान में लगभग 1 दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन में लॉक करने की कार्रवाई की गई है।

Loading

Latest News

दर्रीखार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लोगों ने जताया विरोध, क्षेत्र में तनाव की स्थिति रही निर्मित, शासकीय भूमि पर व्यापक पैमाने...

कोरबा। दर्रीखार में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नोटिस के...

More Articles Like This