Wednesday, February 11, 2026

जिला अधिवक्ता संघ के गणेश बने अध्यक्ष, नूतन को सचिव का दोबारा जिम्मा

Must Read

जिला अधिवक्ता संघ के गणेश बने अध्यक्ष, नूतन को सचिव का दोबारा जिम्मा

कोरबा। सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के वोटों की गिनती हुई। अधिवक्ताओं ने गणेश कुलदीप को अपना अध्यक्ष चुना है। सचिव के रूप में एक बार फिर नूतन सिंह ठाकुर अधिवक्ताओं की पसंद बने हैं। जिला अधिवक्ता संघ,कोरबा का चुनाव गहमा-गहमी पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 7 अप्रेल को मतदान के बाद आज सोमवार को मतगणना शुरु की गई। कुल पड़े 717 मतों की गणना के बाद ग्रंथालय सचिव के लिए रामकुमार यादव का निर्वाचन हुआ है।कोषाध्यक्ष पद पर अमरनाथ कौशिक,सह सचिव पद हेतु राजू कुमार देवांगन,महिला उपाध्यक्ष पद पर शिव कुमारी कंवर,पुरुष उपाध्यक्ष पद पर अनिस सक्सेना, सचिव पद पर नूतन सिंह ठाकुर का निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप का निर्वाचन हुआ है,जिसने अपने निकटतक प्रतिद्वंदी को 37 मतों से हराया है। परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This