कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल लौट गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अभी तीन रेंज में 26 हाथी घूम रहे हैं। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को जंगल की और नहीं जाने कहा है। हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से कभी भी कुदमुरा रेंज पहुंच जाते हैं। इस वजह से निगरानी रखी जा रही है। करतला के चिकनीपाली में घूम रहे 11 हाथी एक ही स्थान पर पर बने हुए हैं। करतला के कोटमेर में घूम रहा दंतैल अभी शांत है। पसरखेत के केराकछार में 14 हाथी घूम रहे हैं। सबसे अधिक खतरा दंतैल हाथी से ही है। इसकी वजह से वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कर रही है। कटघोरा वन मंडल में घूम रहे हाथी जटगा रेंज में हैं। झुंड से अलग होने के बाद दंतैल पसान, एतमानगर रेंज में पहुंच रहे हैं।
![]()




























