Tuesday, September 16, 2025

जिले के पांचों जनपद पंचायत में नारी शक्ति, पाली में पूर्णिमा, कटघोरा में झूल बाई, कोरबा में बिजमोती, पोड़ी उपरोड़ा में माधुरी और करतला में अशोक बाई को कमान

Must Read

जिले के पांचों जनपद पंचायत में नारी शक्ति, पाली में पूर्णिमा, कटघोरा में झूल बाई, कोरबा में बिजमोती, पोड़ी उपरोड़ा में माधुरी और करतला में अशोक बाई को कमान

कोरबा। जिले के पांचों जनपद पंचायत के अध्यक्ष तय हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से 4 दिन पहले जनपद पंचायतों के अध्यक्ष चयन में नारी शक्ति दिखा है। जिले के पांचों जनपद में महिलाओं के हाथों कमान है। जनपद पंचायत पाली में अध्यक्ष पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, कटघोरा जनपद पंचायत में अध्यक्ष झूल बाई कंवर, कोरबा जनपद पंचायत मे अध्यक्ष बिजमोती राठिया, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर और जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष अशोक बाई कंवर होंगी। करतला जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अशोक बाई कंवर को निर्विरोध चुना गया। जनपद पंचायत के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समर्थन से उन्होंने यह पद हासिल किया। अशोक बाई कंवर के निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्र के लोगों और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।जनपद पंचायत करतला के इस चुनाव में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे अशोक बाई कंवर का निर्विरोध चयन सुनिश्चित हुआ। उनके नेतृत्व में पंचायत को विकास के नए आयाम देने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा जनपद क्षेत्र में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए जनपद के सभी 24 सदस्यों की सहमति से माधुरी देवी निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जनपद सदस्यों का सम्मेलन सुबह 10 बजे बुलाया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए फार्म बुलाए गए। जिसमें माधुरी देवी का एकमात्र फार्म जमा होने पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

Loading

Latest News

विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र में बनी है मूलभूत समस्याएं,

विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र में बनी है मूलभूत समस्याएं, कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत...

More Articles Like This