Thursday, February 26, 2026

जिले में 21 ब्लैक स्पॉट की पहचान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही

Must Read

जिले में 21 ब्लैक स्पॉट की पहचान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही

कोरबा। यातायात पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा को मजबूत करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर जिले में कुल 21 ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही की गई है। सडक़ मित्रों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण और हेलमेट वितरण किया गया। जिले में ऐसे स्थान जहां सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। ऐसे 21 ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई है। जहां सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रयास किया जा रहा है। इन ब्लैक स्पॉट में 9 एनएच 130 में स्थित हैं। बांगो थाना, पाली थाना क्षेत्र में 9 स्पॉट शामिल है। इसके अलावा 12 अन्य ब्लैक स्पॉट्स उरगा, पसान, सिविल लाइन, कोतवाली, बालको और दीपका क्षेत्र में है। ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कई बिंदुओं पर किया गया है। तीन वर्षों में किसी स्थान पर कम से कम 5 सडक़ दुर्घटनाएं होना और इन दुर्घटनाओं में कम से कम 10 मृत्यु हुए हों। ऐसे स्थान जहां सडक़ डिजाइन, मोड़, खराब संकेत व्यवस्था, अंधे मोड़ या अन्य कारणों से दुर्घटनाएं अधिक होती है। यातायात पुलिस इन ब्लैक स्पॉट पर संकेतक, साइनेज, गति सीमा नियंत्रण और अन्य सुधारात्मक उपाय लागू करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रही है।
बाक्स
कोसाबाड़ी क्षेत्र में की गई कार्यवाही
यातायात नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कोसाबाड़ी क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े 17 वाहनों पर कार्यवाही की गई है। ओव्हर स्पीड के 20 मामलों में चालान किया गया है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 13 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
बॉक्स
परिवहन विभाग ने सडक़ सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना
कोरबा। यातायात पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 36वें सडक़ सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर जिला परिवहन विभाग ने सडक़ सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया है। सुरक्षारत 24 से 31 जनवरी तक शहर में यातायात नियमों का पालन कराने जागरूकता संदेश देगा।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This