Saturday, February 14, 2026

जिले में पहली बार फ्लैश मॉब डांस के जरिए मतदाता जागरूकता का दिया संदेश, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का आयोजन

Must Read

जिले में पहली बार फ्लैश मॉब डांस के जरिए मतदाता जागरूकता का दिया संदेश, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का आयोजन

कोरबा। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार एवं स्वीप नोडल अधिकारी के दिशा- निर्देश पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा महानगरों की तर्ज पर फ्लैश मॉब डांस के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मतदाता जागरूकता के लिए इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार हुआ। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को कोरबा मुख्य मार्ग पर थित एक बड़े शॉपिंग मॉल के समक्ष फ्लैश मॉब डांस का आयोजन हुआ। मतदान के लिए प्रेरित करने वाले गाने पर समूह में डांस का प्रदर्शन किया गया। फ्लैश मॉब डांस के जरिए छत्तीसगढ़ी सहित अन्य राज्यों की कला- संस्कृति की प्रस्तुति भी हुई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के फ्लैश मॉब डांस ने नागरिकों को खासा आकर्षित किया। डांस देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे से डांस की रिकार्डिंग की। फ्लैश मॉब डांस में सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स सहित लीडर्स ने भी भागीदारी की। फ्लैश मॉब डांस का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त (स्काउट) जीपी भारद्वाज, जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख निर्देशन पर हुआ। डांस का संयोजन सहायक राज्य आयुक्त (गाइड) पुष्पा शांडिल्य, डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह मानिकपुरी, उत्तरा मानिकपुरी ने संयुक्त रूप से किया। जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल, गाइड केप्टिन पूर्णिमा भट्टाचार्य, नमिता कड़वे, जिला युवा समिति के अध्यक्ष पप्पू चन्द्रा, उपाध्यक्ष राधिका विश्वकर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया। 15 नवम्बर को भी फ्लैश मॉब डांस की प्रस्तुति कई स्थानों पर दी जाएगी।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This