Tuesday, February 17, 2026

जिले में शुरू हुई धान खरीदी, धान बेचने पहुंचे किसान, पहले दिन 312 क्विंटल धान बेचने कटा टोकन

Must Read

जिले में शुरू हुई धान खरीदी, धान बेचने पहुंचे किसान, पहले दिन 312 क्विंटल धान बेचने कटा टोकन

कोरबा। जिले में 14 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। खेतों में पके फसल की कटाई और मिंजाई में तेजी आने लगी है। पहले दिन 312 क्विंटल धान बेचने के लिए नौ समितियों के 12 किसानों ने टोकन कटाया है। जो उपार्जन केंद्रों धान बेचने पहुंचने लगे थे।
जिले में 65 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी होगी। कुल 53 हजार 944 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें से 2761 किसान नए हैं। धान की मिसाई के पश्चात बोरो में भरने का सिलसिला भी जारी है, जल्दी ही खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही किसान ट्रैक्टर सहित अन्य माध्यम से धान उपार्जन केंद्र पहुचेंगे और अपनी मेहनत का मूल्य ले पाएंगे। ग्राम भवरखोल व लिमडीह के किसान अमोल कंवर, रूपेश कंवर का कहना है कि इस बार वर्षा अच्छी हुई है इसलिए फसल भी अच्छा हुआ है।वर्षा अधिक होने की वजह से इस बार मैदानी के खेतों में आवश्यकता से अधिक नमी है वहीं निचले स्तर के खेतों में पानी भरा है। इस वजह से फसल कटाई में किसानों को समस्या आ रहीँ। खेत से पानी को निकालने के लिए किसानों ने मुहाने खोल रखा है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This