Friday, February 20, 2026

जुराली में सड़क निर्माण पर मुआवजा विवाद गहराया, प्रशासन-किसान हुए आमने-सामने

Must Read

जुराली में सड़क निर्माण पर मुआवजा विवाद गहराया, प्रशासन-किसान हुए आमने-सामने

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुराली में नेशनल हाईवे 130 के सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। करीब 2 किलोमीटर जमीन अधिग्रहण को लेकर स्थानीय किसानों और प्रशासन के बीच तनातनी का माहौल है। किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर मामला कोर्ट में दर्ज किया है। दूसरी ओर, प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर तैनात कर दिया है। कोर्ट के फैसले पर टिकी किसनों की उम्मीद, जुराली के किसानों का कहना है कि उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला है। जबकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआई) का दावा है कि मुआवजा कोर्ट के फैसले के आधार पर दिया जाएगा। इस बीच सड़क निर्माण कार्य जारी रखने के प्रयासों से किसानों में रोष है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा के वार्ड 5 में 4.74 लाख की सीसी रोड सालभर से अधूरी, रहवासियों में रोष

वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एक साल से अधूरी...

More Articles Like This