Thursday, February 5, 2026

जुलाई तक ड्रेस कोड में नजर आएंगे कोल कर्मी

Must Read

जुलाई तक ड्रेस कोड में नजर आएंगे कोल कर्मी

कोरबा। एसईसीएल ने सीआईएल द्वारा जारी ड्रेस कोड दिशा निर्देश को लागू करने का आज 12 जून को आदेश जारी कर दिया है।एसईसीएल के उप महाप्रबंधक(मा. स / प्रशासन) मनीष श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के मुताबिक 3 जोड़ी ड्रेस के लिए 12500 रुपये अग्रिम मिलेंगे। ड्रेस के लिए कपड़ा खरीदने और सिलवाने के बाद एक महीने बाद जीएसटी बिल के साथ जमा करना होगा।निर्धारित समय के अंदर बिल नहीं जमा करने पर उनके वेतन से रिकवर किया जाएगा।सभी एरिया से मैनपॉवर की पूरी जानकारी 15 जून तक मांगी गयी थी ताकि फंड रिलीज किया जा सके। दूसरी ओर सीआईएल द्वारा ड्रेस कोड के लिए पैसा भुगतान का ऑर्डर जारी करने के बाद कर्मचारियों में तरह की चर्चाएं व्याप्त है।कुछ का कहना है कि 12500 में तीन पैंट, तीन शर्ट के कपड़े वो भी ब्रांडेड कंपनी के और सिलाई नहीं हो पाएगा। ड्रेस कोड जुलाई 2025 से लागू हो जाएगा।सीआईएल ने टाइम लाइन जारी कर दिया है।सीआईएल के जीएमपी गौतम बनर्जी ने 6 जून को जारी कर दिया है। इस पत्र में सीआईएल जीएम एचआर,सभी कंपनियों के एपीएम को प्रचार प्रसार करेंगे। ड्रेस कोड के लिए 15 जून से पैसे का भुगतान करना था।14 जुलाई तक ड्रेस के लिए कपड़ा खरीद और सिलवा लेना है। जुलाई से ये ड्रेस कोड लागू हो जाएगा।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This