जोन ऑफिस के पास खड़ी ट्रक में लगी आग

Must Read

जोन ऑफिस के पास खड़ी ट्रक में लगी आग

कोरबा। बिजली ऑफिस तुलसी नगर के पास अचानक एक खड़ी ट्रक में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक धू धू कर जलने लगा। ट्रक में ट्रक में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग और सीएसईबी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक में लगी आग को जब तक बुझाया जाता उसका काफी हिस्सा आग की चपेट में आ गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों की विवेचना की जा रही है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस मार्ग पर स्कूल, गुरुद्वारा, बिजली जोन ऑफिस, पेट्रोल पंप सहित कई व्यवसायिक संस्थान है। घटना रात में होती तो आग फैलने का भी डर था।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This