जोन प्रभारी की मुख्यमंत्री को पत्र सौंप कर की गई शिकायत

Must Read

जोन प्रभारी की मुख्यमंत्री को पत्र सौंप कर की गई शिकायत

कोरबा। नगर निगम के बांकी जोन में पदस्थ जोन प्रभारी तपन तिवारी की शिकायत स्थानीय पार्षदों एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की है। इस पर संज्ञान लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। बांकी मोंगरा जोन में पदस्थ जोन प्रभारी से स्थानीय पार्षद लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो लंबे समय से जोन प्रभारी तिवारी के कार्य को लेकर स्थानीय पार्षदों की सहमति नहीं बन पा रही थी। इसको लेकर आये दिन जोन प्रभारी से विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। इस मामले को लेकर पार्षदों ने जिला प्रशासन से भी शिकायत की थी। शनिवार को मुख्यमंत्री के कोरबा आगमन पर बांकीमोंगरा जोन के पार्षदों ने जोन प्रभारी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के बाद जोन प्रभारी के कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This