Tuesday, February 17, 2026

झुंड में बंटे हाथियों ने बढ़ाई ग्रामीणों की टेंशन, निगरानी को लेकर वन अमला को करनी पड़ रही मशक्कत

Must Read

झुंड में बंटे हाथियों ने बढ़ाई ग्रामीणों की टेंशन, निगरानी को लेकर वन अमला को करनी पड़ रही मशक्कत

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में कांपानवापारा के पास परला जंगल में विचरण कर रहे 39 हाथी तीन दल में बंट गए हैं। एक से अधिक दल में हाथियों के विभाजित होने से निगरानी को लेकर वन विभाग की समस्या बढ़ गई है, 12 हाथियों का एक दल बीती रात अलग होकर जटगा रेंज अंतर्गत तेंदूबहार पहुंच गए हैं। वहीं दो अन्य दल कापानवापारा व लालपुर में हैं। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क करने का काम शुरू कर दिया गया है। सुबह हाथियो के दल को गुरसिया जटगा मार्ग पर सडक़ पार करते हुए देखा गया था। हाथियों ने फिलहाल यहां कोई बढ़ा नुकसान नही पहुंचाया है। कांपानवापारा में लंबे समय ठहरने के बाद नए जगह में आने से हाथियों के उत्पात के संभावना बनी हुई है। वन अमला सतर्क हो गया है। उधर केंदई रेंज के कापानवापारा व लालपुर क्षेत्र में हाथियों के दो झुंड घूम रहे है। वहीं एतमा नगर के पचरा क्षेत्र में डेढ़ दर्जन हाथियों की सक्रियता बनी हुए है। हाथियों का दल इन क्षेत्रों में काफी दिनों से जमा हुआ है। हाथी जंगल ही जगंल ही घूम रहे है। इस दौरान नेशनल हाइवे में आने से आवागमन बाधित हो रहा हैै।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This