Thursday, February 12, 2026

टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Must Read

टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

कोरबा। उरगा अन्तर्गत तरदा के पास मोड़ पर एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक मालवाहक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को ठोकर मार दी। टाटा मैजिक ने बाइक सवार के साथ सड़क पर खड़े एक अन्य युवक को भी टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा उरगा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तरदा निवासी मानू सिंह कंवर 20 साल अपने दोस्त निहाल चौहान के साथ किसी काम से उरगा आया हुआ था। वे दोनों शाम करीब 4.30 बजे घर लौट रहे थे। वे तरदा के समीप मोड़ में पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा मैजिक मालवाहक के ड्राइवर ने मोड़ में नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित मालवाहक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े एक युवक को ठोकर मारते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मालवाहक का ड्राइवर मौके से वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने टाटा मैजिक को अपने कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की है।हादसे में बाइक सवार मानू व निहाल के अलावा सड़क किनारे खड़ा एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीनों युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। हादसे की जानकारी के बाद मानू के परिजन मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मानू को मृत घोषित कर दिया।

Loading

Previous article
टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत कोरबा। उरगा अन्तर्गत तरदा के पास मोड़ पर एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक मालवाहक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को ठोकर मार दी। टाटा मैजिक ने बाइक सवार के साथ सड़क पर खड़े एक अन्य युवक को भी टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा उरगा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तरदा निवासी मानू सिंह कंवर 20 साल अपने दोस्त निहाल चौहान के साथ किसी काम से उरगा आया हुआ था। वे दोनों शाम करीब 4.30 बजे घर लौट रहे थे। वे तरदा के समीप मोड़ में पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा मैजिक मालवाहक के ड्राइवर ने मोड़ में नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित मालवाहक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े एक युवक को ठोकर मारते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मालवाहक का ड्राइवर मौके से वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने टाटा मैजिक को अपने कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की है।हादसे में बाइक सवार मानू व निहाल के अलावा सड़क किनारे खड़ा एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीनों युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। हादसे की जानकारी के बाद मानू के परिजन मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मानू को मृत घोषित कर दिया।
Next article
Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This