Sunday, February 15, 2026

टीपी नगर और शारदा विहार रेलवे फाटक की सडक़ जर्जर, बारिश के दिनों में और बढ़ जाएगी समस्या

Must Read

टीपी नगर और शारदा विहार रेलवे फाटक की सडक़ जर्जर, बारिश के दिनों में और बढ़ जाएगी समस्या

कोरबा। टीपी नगर और शारदा विहार रेलवे फाटक की सडक़ अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शारदा विहार फाटक पर चढ़ाव है। गाड़ी चढ़ाने में काफी दिक्कतें आती है। जर्जर सडक़ की वजह से बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाएगी। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दोपहिया वाहनों के पहिए गड्ढे में पडऩे से चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वाहनों पर रखे सामानों को भी नुकसान हो रहा है। रोजाना इस फाटक से होकर रेत लोड ट्रैक्टर भी गुजरते हैं इससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फाटक बंद होने से पीएच रोड पर रोजाना जाम की स्थिति निर्मित होती है। रेलवे फाटकों पर वाहनों के रूकने वाले स्थानों पर छाया की सुविधा के लिए लंबे समय से शेड लगाने की मांग की जा रही है। लेकिन इसे लेकर न तो रेलवे प्रबंधन ध्यान दे रही हैं और ना ही सार्वजनिक कंपनियां लोगों की सुविधा को लेकर गंभीर ही। गर्मी के दिना में तेज और बारिश के दिनों भीगते हुए लोगों को फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
बॉक्स
फाटक पर फिर फंसी मालगाड़ी
टीपी नगर चौक स्थित दो सार्वजनिक कंपनियों की रेलवे लाइन गुजरी हुई है। यह रेलवे लाइन शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को टीपी रेल फाटक पर लगभग डेढ़ बजे कोयला लोड मालगाड़ी अचानक से रूक गई। लोग मालगाड़ी के आगे बढऩे का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर बाद भी गाड़ी आगे नहीं बढ़ी। फाटक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद धीरे-धीरे वाहन चालक बुधवारी बायपास और शारदा विहार फाटक होते हुए जाना पड़ा। इसके लिए वाहन चालकों को 100 मीटर की दूरी करने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर का लंबा सफर करना पड़ा। वाहन चालकों का समय के साथ-साथ ईंधन भी खर्च करना पड़ा। वहीं पैदल राहगीर काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसके बाद कुछ लोग फाटक पर खड़ी मालगाड़ी के उपर चढक़र और जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते रहे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This