Thursday, February 12, 2026

टीपी नगर रेलवे क्रासिंग पर गढ्ढों से आवागमन हो रहा मुश्किल, मरम्मत में नहीं ध्यान, गुजरने वाली लोग हो रहे परेशान

Must Read

टीपी नगर रेलवे क्रासिंग पर गढ्ढों से आवागमन हो रहा मुश्किल, मरम्मत में नहीं ध्यान, गुजरने वाली लोग हो रहे परेशान

कोरबा। टीपी नगर चौक के बाजू से गुजरने वाली रेल लाइन की सडक़ जर्जर हो चुकी है। सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यहां से गुजरने वाली गाडिय़ां हिचकोले खाती हुई चलती है। इन गड्ढों में कई बार मालवाहक गाडिय़ां फंस जाती हैं। उनका इंजन तक बंद हो जाता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।प्रबंधन की ओर से कई बार सडक़ की मरम्मत की जाती है, लेकिन हर बार इसमें खानापूर्ति कर दी जाती है। इस कारण सडक़ मरम्मत के कुछ माह में ही डामर और गिट्टी उखड़ जाती है। बावजूद इसके गुणवत्तापूर्ण सडक़ निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। टीपी नगर स्थित रेलवे फाटक की जर्जर सडक़ लोगों की परेशानी का कारण बन गई है। समस्या को लेकर न तो सार्वजनिक कंपनी ध्यान दे रही है और न ही नगर निगम। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास से दो कंपनियों को कच्चे माल की आपूर्ति करने वाली रेल लाइन गुजरती है। एक लाइन बालको को जाती है तो दूसरी लाइन छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी के संयंत्र तक। कोयला लदान बढ़ाने के लिए कई बार लॉगहॉल (दो मालगाडिय़ों को एकसाथ जोडक़र) मालगाड़ी दौड़ाई जाती है। इसका दबाव रेल लाइन से लगे सडक़ पर पड़ता है। इसके अलावा दिनभर दो पहिया, चार पहिया, बस सहित अन्य वाहनों के दबाव की वजह से सडक़ अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। आलम यह है कि जर्जर सडक़ पर वाहनों के पहिए फंस रहे हैं। सडक़ पर वाहनों के पहिए हिचकोले खा रहे हैं। फाटक बंद होने पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इस जाम से निकलने के दौरान गड्ढे में पहिए फंस रहे हैं और गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाती। अचानक से गाड़ी तेज रफ्तार में निकल जाती है। इससे दो वाहनों में टक्कर हो रही है, तो वहीं कई बार सडक़ के पीछे बैठे महिला, बुजुर्ग, बच्चे सडक़ पर गिर रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रेलवे फाटक पर कई बार मालगाड़ी रोक दी जाती है। इससे टीपी नगर चौक पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस दौरान जरूरी कार्य पर जाने वाले लोगों को सीएसईबी चौक या शारदा विहार फाटक होकर आवागमन करनी पड़ती है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर कई बार रेलवे प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी ध्यान आकृष्ट कराया है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। लोग परेशान हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This