Thursday, February 19, 2026

टैंकर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत, साथ ही गंभीर आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Must Read

टैंकर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत, साथ ही गंभीर
आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी मार्ग में सड़क हादसों से लोगों की मौत हो रही है। नया मामला पाली थाना क्षेत्र के फोरलेन में सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुर्घटना होते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने कटघोरा-पाली फोरलेन मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पाली पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए । चक्का जाम में मौजूद ग्रामीण को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। उल्लेखनीय कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और लोगों की मौत हो रही है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ज्यादातर सड़क हादसे तेज रफ्तार की वजह से हो रहे हैं।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This