ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन, रेड सिग्नल को जंप कर रहेऔ चालक, हो रहे हादसे
कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है। संकेतक पर जो टाइमिंग लगी है उसका भी लोग उल्लंघन कर रहे हैं। रेड सिग्नल को जंप कर लोग निकल रहे हैं। इसी बीच दूसरे दिशा से आ रही वाहनों से टक्कर हो रही है। वाहन चालकों के बीच विवाद हो रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यहां यातायात को व्यवस्थित करने के लिए संकेतक लगाए गए हैं। लेकिन लोग दिन में भी रेड सिग्नल को जंप कर रहे हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही है। आए दिन लोग इस चौक पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को अयोध्यापुरी में रहने वाले मनोज गबेल ट्रांसपोर्ट नगर के रास्ते पुराना बस स्टैंड जा रहे थे।सिग्नल बंद होने के कारण उन्होंने कार को खड़ी किया था। इसी बीच तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी कार को टक्कर मार दिया। गबेल ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 3 दिन पहले भी ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में महाराजा होटल के पास तेज रफ्तार कार ने एक अन्य कार को टक्कर मार दिया था। इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली महिला मोनी शर्मा अपनी बेटियों को लेकर घुमाने के लिए निकली थी। होटल महाराजा के पास पहुंची थी तभी मेन रोड से आ रही एक कार ने मोनी की कार को टक्कर मार दिया। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई बेटी को भी आंशिक चोटें आई। मोनी ने इसकी जानकारी सीएसईबी चौकी पुलिस को दी। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल के दिनों में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है।