ट्रेलर और ट्रक में हुई भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक
कोरबा चांपा मार्ग अंतर्गत मडवारानी के पास मंगलवार की तड़के सुबह ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत गई, जिसमें चालक केबिन में ही फंसा रहा। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और चालक को बड़ी मशक्कत से केबिन से बाहर निकाल कर त्वरित अस्पताल दाखिल किया गया। जिससे चालक की जान बच गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है की कोरबा की ओर से आ रही कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेसी 7403 और चांपा की ओर से आ खाली आ रही ट्रक सीजी 12 बीएल 4200 से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए, चालक केबिन में फंस गया और बुरी तरह से तपड़ते हुए बेसुध हो गया। आनन फानन में डायल 112 के जवानों ने घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी हैं। पूरे घटनाक्रम में जहां ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए वहीं ट्रक को मामूली नुकसान ही हुआ है। उरगा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
![]()

