Wednesday, February 4, 2026

ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

Must Read

कोरबा। कोरबा चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी04 पीजी 4336 कथित रूप से रॉन्ग साइड में चल रही थी। इसी दौरान उसकी आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही प्याज लोड डाला बॉडी क्रमांक सीजी 07 सीआर 8677 से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला बॉडी का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This