Wednesday, February 11, 2026

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की गई जान

Must Read

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की गई जान

कोरबा। एक तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार दो युवकों की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना गुरुवार की रात उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी के समीप घटित हुई है, जहां देर रात लगभग 1:00 बजे एक अज्ञात ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार को चपेट में लिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। जिले में बढ़ते सडक़ हादसे ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन इन हादसों को रोकने के लिए प्रयास भी कर रहा है लेकिन नतीजा सिफर ही नजर आ रहा है।

Loading

Latest News

अवैध रूप से शराब बेचने वाले पकड़ाए

कोरबा। अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिले में चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को दीपका पुलिस ने अवैध महुआ...

More Articles Like This