Sunday, March 1, 2026

ट्रेलर को टीपर ने मारी टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे

Must Read

ट्रेलर को टीपर ने मारी टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे

कोरबा। सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर फर्राटे भर रहे वाहन आपस में टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो रहें हैं। सड़क बनने के बाद यहां रफ्तार पर कोई लगाम नहीं है। जिस वजह से आए दिन इस तरह के हादसे देखने को मिल रहे हैं। ताजा घटना बीते रविवार की देर रात की है। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा की ओर से कोयला लोड कर ट्रेलर सीजी 10 बी क्यू 0487 सर्वमंगला कावेरी मार्ग पर अपनी साइड में चल रही थी। इस दौरान ट्रेलर जोड़ा पुल के आगे पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार खाली टीपर वाहन उससे जा भिड़ी। इस हादसे में टीपर वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक ने वाहन को खड़ा कर दिया। वहीं टीपर की स्थिति को देख कर टीपर चालक की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This