ठंडी हवाओं से शीतलहर जैसे हालात

Must Read

कोरबा। जिले में मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले सप्ताह मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिले में दिनभर ठंडी हवाएं चलने से शीतलहर जैसे हालात बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में भी लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। दिन का तापमान बढऩे से धूप चुभने लगी है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ रही है। शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This