Friday, February 13, 2026

ठेका कंपनी की गाडिय़ों से डीजल की चोरी, चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Must Read

ठेका कंपनी की गाडिय़ों से डीजल की चोरी, चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

कोरबा। रेल कॉरिडोर बनाने वाली ठेका कंपनी की गाडिय़ों से डीजल की चोरी के आरोप में पुलिस ने दशरथ शिव धोबी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 210 लीटर डीजल बरामद किया गया है। आरोपी कोरबी चौकी अंतर्गत बोदराडांड बर्रा का रहने वाला है। दशहर के पास चोरी की डीजल होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके घर की तलाश ली। अलग-अलग छोटे-छोटे ड्रम में लगभग 210 लीटर डीजल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पेण्ड्रा रोड-गेवरारोड के बीच रेल कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। इसमें कई गाडिय़ां लगी हुई हैं। रात को निर्माण कार्य में लगी गाडिय़ों से वह डीजल की चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेजा गया।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This