Saturday, February 14, 2026

ठेका कर्मचारियों के काम बंद हड़ताल से चरमराई नगर की सफाई व्यवस्था

Must Read

ठेका कर्मचारियों के काम बंद हड़ताल से चरमराई नगर की सफाई व्यवस्था

कोरबा। नगर पंचायत पाली के ठेका कर्मचारियों के काम बंद हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मी तीन दिन से सामूहिक हड़ताल पर हैं। नगर पंचायत पाली क्षेत्र में ठेका सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से डोर टू डोर कचरा उठाव सहित वार्ड की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। इससे जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की हड़ताल 19 नवंबर से जारी है, वहीं 9 दिसंबर से काम बंद हड़ताल पर चले गये हैं। इसकी सूचना देते हुए नपं पाली के आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएमओ नगर पंचायत पाली से मिलकर अपनी मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के अंतर्गत कुल 184 नगरीय निकायों, नगर निगम 14 नगर पालिका 50 व नगर पंचायत 120 हैं, जिसमें लगभग 20 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं, जो विगत कई वर्षों से अपनी मांगों को शासन एवं प्रसाशन को अवगत कराते आ रहे हैं किन्तु उनकी मांगों पर यथोचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारी राज कुमार, हीरा, लक्ष्मी आदि ने बताया कि हम सभी कर्मचारी 8 घंटे की ड्यूटी में 10-12 घंटे कार्य करते हैं, इसका उन्हें उचित पारश्रमिक नहीं मिल पाता। इतने कम वेतन में घर परिवार चलाना बहुत मुश्किल होता है। जबकि राज्य व केंद्र शासन की सभी योजनाओं का अधिकांश कार्य ठेका कर्मचारियों के माध्यम से ही कराया जाता है, जैसे वर्तमान में निर्वाचन का कार्य ठेका कर्मचारियों से ही कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के तत्वाधान में जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में नगर पंचायत पाली के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गये हैं। शिव मन्दिर चौक में प्रदर्शन किया गया।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This